आज के समय में खबरे जब हर वक्त मुठ्ठी में रहती है। तो आप उन्हें पढ़ने के लिए ऐसे आसान ऐप खोजने लगते हैं। जो भरोसे मंद हो, साथ ही चलाने में भी आसान हो। इस प्रतिस्पर्धा के समय में रोज नई – नई तकनीक सामने आती है। जब हिंदी समाचार पत्र कागजों से निकलकर ऐप के रूप में मुठ्ठी में आए। उस समय यह बहुत बड़ा सवाल था, की लोग इसे कैसे प्रयोग करेगें, पर तकनीक ने इसे आसान बना दिया। आज के समय में हिंदी समाचार को पढ़ने के लिए कई तरह के ऐप बनाये गये है। आज हम यहाँ हिंदी समाचार के लिए कुछ ऐसे ही ऐप के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिन्होंने आसान और यूज़र-फ्रेंडली कैटेगरी सेलेक्शन की वजह से कुछ हिंदी समाचार ऐप ने लोगों के फोन में जगह बनाई है।
हिंदी समाचार ऐप दैनिक भास्कर – हिंदी समाचार की बात हो और दैनिक भास्कर का नाम न आये, ऐसा हो ही नहीं सकता। दैनिक भास्कर का हिंदी समाचार ऐप बहुत शानादर है। यह उपयोग करने में भी बहुत आसान है। इसकी सबसे ख़ास बात यह है की किसी भी ख़बर का अपडेट तुरंत मिलता है। इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से खबरों को कस्टमाइज कर सकते हैं। यह आपकी लोकेशन के हिसाब से ख़बरों को दिखाता है। दैनिक भास्कर ऐप की ख़ास बात यह भी है की इसमें अलग से कोई एड नहीं दिखाया जाता। आप ऐड फ्री हिंदी समाचार पढ़ सकते हैं। यहाँ पर दिए गये हिंदी समाचार छोटे रूप में होते हैं, इसलिए आसानी से खुल जाते हैं। उसी तरह वीडियों को भी आसानी से यहाँ देख सकते हैं। यहाँ पर जो वीडियो न्यूज होती है वो शॉर्ट फॉर्मेट में होती है, जिसे आप आसानी से शेयर भी कर सकते हैं। आप हिंदी समाचार के अलावा इसमें सेहत, ज्योतिष दैनिक राशिफल जैसी चीजे भी आसानी से पढ़ सकते हैं। इस ऐप पर फ्री ई-पेपर भी पढ़ सकते हैं। जो की 46 संस्करणों में प्रकाशित होते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4.4 रेटिंग दी गई है। इस ऐप को 2 लाख से ज्यादा वोट दिए गये है। अपनी मनपसंद हिंदी समाचार को फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया चैनल्स पर या ई-मेल के जरिए शेयर कर सकते हैं।
हिंदी समाचार ऐप दैनिक जागरण – अब बात करते हैं दुसरे हिंदी समाचार ऐप दैनिक जागरण की। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 3.9 रेटिंग दी गई है। इस ऐप को 1 लाख से ज्यादा वोट दिए गये है। आप इस हिंदी समाचार ऐप के मध्यम से भी खबरों को पढ़ सकते हैं। यह समाचार ऐप भी प्रयोग करने में आसान है। यहा पर आप 37 से भी ज्यादा स्थानों से प्रकाशित ई-पेपर को पढ़ सकते हैं। पर इसके लिए आपको कुछ पैसे भी देने होगे। इस ऐप पर आप समाचारों को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ सकते हैं।
हिंदी समाचार ऐप हिन्दुस्तान – यह देश का जानामाना समाचार पत्र है। पर इसके ऐप की बात करें तो गूगल प्ले स्टोर पर इसे 4 स्टार रेटिंग दी गई है। लेकिन इसे अब तक सिर्फ 16 हजार लोगों ने वोट किये है। इस ऐप पर आप देश के अवार्ड प्राप्त स्तंभकारों व लेखकों की राय और कॉलम को आसानी से पढ़ सकते हैं। पसंदीदा लेखों को साझा करने और बाद में पढ़ने के लिए सुरक्षित भी कर सकते हैं। हिंदी समाचार पढ़ने के लिए यह ऐप भी अच्छा है।
India CSR offers strategic corporate outreach opportunities to amplify your brand’s CSR, Sustainability, and ESG success stories.
📩 Contact us at: biz@indiacsr.in
Let’s collaborate to amplify your brand’s impact in the CSR and ESG ecosystem.