पुणे। अभय भुतडा फाउंडेशन ने ‘अल्टीमेट पिकलबॉल लीग – पुणे एडिशन 2026’ के साथ साझेदारी की है, जो खेल-कूद के जरिए लोगों के बीच अच्छी सेहत को बढ़ावा देने वाली अलग-अलग पहलों को लगातार अपना सहयोग देने की उनकी कोशिशों का एक हिस्सा है। 9 और 10 मई 2026 को पुणे में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में 180 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है, जिनमें इस खेल के कई दिग्गज भी शामिल होने वाले हैं।
इस साझेदारी से यह जाहिर होता है कि फाउंडेशन सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने वाली और लोगों को सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करने वाली पहलों को लगातार अपना सहयोग देने के संकल्प पर कायम है। फाउंडेशन का यह सहयोग खेल और अच्छी सेहत को बढ़ावा देने की उसकी कोशिशों का हिस्सा है, ताकि ऐसे मंच तैयार किए जा सकें जहाँ लोग एकजुट हों और उन्हें एक-दूसरे से जुड़ने के लिए बेहतर मौके मिलें।
इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए, अभय भुतडा फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष, सीए अभय भुतडा ने कहा,
“अल्टीमेट पिकलबॉल लीग जैसा आयोजन एक ऐसा अवसर प्रदान करता है, जहाँ इस खेल के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी एक व्यवस्थित माहौल में मुकाबला करते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकते हैं। साथ ही, इससे इस खेल को नई पहचान मिलती है, जिससे प्रेरित होकर ज़्यादा से ज़्यादा लोग अच्छी सेहत और सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित हो सकते हैं। फाउंडेशन में हमारा उद्देश्य लोगों को ऐसे मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे दूसरों का कौशल देख सकें और अपने कौशल का प्रदर्शन भी कर सकें, और हमें एक ऐसी पहल में सहयोग देते हुए बेहद खुशी हो रही है, जो प्रतिस्पर्धा और भागीदारी, दोनों को बढ़ावा देती है।”
अल्टीमेट पिकलबॉल लीग – पुणे एडिशन 2026 में 12 टीमें होंगी, जिनमें पुरुष और महिला दोनों खिलाड़ी शामिल होंगे। ये टीमें पुरुषों और महिलाओं के सिंगल्स और डबल्स के साथ-साथ मिक्स्ड डबल्स में मुकाबला करेंगी। इस प्रतियोगिता का फ़ॉर्मेट टीम की गहराई और आपसी तालमेल को परखने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें राकिब मर्चेंट, वृषाली ठाकरे, रोहित पाटिल, अविनाश कुमार, अनुजा माहेश्वरी, स्नेहल पाटिल, अर्जुन सिंह, अनय पाटिल, आदित्य सिंह और मैत्रेय भगत सहित कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे।
यह दो दिनों की लीग 9 और 10 मई को आयोजित होगी, जिसमें बेहतरीन खेल प्रदर्शन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना और निष्पक्ष खेल को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग श्रेणियों में नकद पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिसमें विजेता को ₹1,50,000, प्रथम उपविजेता को ₹1,00,000 और द्वितीय उपविजेता को ₹51,000 की राशि प्रदान की जाएगी।
लीग के साथ फाउंडेशन का जुड़ाव खेल-कूद से जुड़ी पहलों में उनकी लगातार भागीदारी को भी आगे बढ़ाता है। फाउंडेशन ने कई अलग-अलग खेल टूर्नामेंटों, मैराथन और समुदाय स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों को अपना सहयोग दिया है, जिनका उद्देश्य लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना और उभरती प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है। इस तरह की पहल खेल के जरिए लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देने, उनमें अनुशासन को प्रोत्साहित करने और सामुदायिक जुड़ाव को मज़बूत करने की लगातार कोशिशों को दर्शाती हैं।
अभय भुतडा फाउंडेशन का परिचय
अभय भुतडा फाउंडेशन की स्थापना साल 2023 में हुई थी, जो समाज के पिछड़े तबके के लोगों को आगे बढ़ाने, उनकी शिक्षा और तरक्की के लिए समर्पित है। कम समय की मदद के बजाय दूरगामी असर डालने पर ध्यान देते हुए, हर पहल को इस तरह तैयार किया गया है कि वह लंबे समय तक चले और उसके परिणाम सकारात्मक हों। इस फाउंडेशन का पूरा खर्च सीए अभय भुतडा बिना किसी बाहरी मदद के खुद ही उठाते हैं और यह फाउंडेशन शिक्षा, खेल-कूद और हमारी संस्कृति को सुरक्षित रखने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर मदद करता है। बहुत ही कम समय में संस्था की नेक कोशिशों ने पूरे महाराष्ट्र में लाखों लोगों की जिंदगी पर सकारात्मक असर डाला है, जिससे सार्थक और स्थायी बदलाव आया है।
