उदयपुर। विश्व की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड जिंक उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड ने वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के तीसरे संस्करण की घोषणा की। यह मैराथन 6 सितंबर 2026 को उदयपुर, राजस्थान में आयोजित होगी। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड द्वारा एनी बॉडी कैन रन के सहयोग से आयोजित यह दौड अपने दूसरे संस्करण की शानदार सफलता के बाद, यह मैराथन पूरे भारत के प्रतिभागियों को फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के खूबसूरत नजारों के बीच एक अविस्मरणीय दौड़ का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करती है।
इस दौड की विशेषता यह है कि फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के बीच होगी जो कि प्रतिभागियों के लिए सुप्रससिद्ध फतेह सागर झील और अरावली पहाड़ियों के मार्ग का यादगार अनुभव होगा। उल्लेखनीय है कि दूसरे संस्करण में वैश्विक और 27 राज्यों के भारतीय एलीट धावकों और शौकिया धावकों सहित 7,000 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था।

वेदांता जिंक सिटी हाॅफ मैराथन में दौड़ने वालों के लिए हाफ मैराथन 21 किलोमीटर, कूल रन 10 किमी, ड्रीम रन 5 किमी और रेस विद चैंपियंस शामिल होगी, जिसमें विशेष रूप से सक्षम बच्चे भी भाग लेंगे। वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन को एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया गया है, जिससे इसे एक लिस्टेड अंतर्राष्ट्रीय आयोजन के रूप में वैश्विक पहचान मिली है। यह मैराथन सभी के लिए है और उदयपुर को दुनिया के रनिंग मैप पर एक उभरते हुए शहर के रूप में स्थापित करती है। इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागी 1 जून से पंजीकरण कर सकते है।
भारत की सबसे खूबसूरत मैराथन के रूप में, यह मार्ग धावकों को उदयपुर के लुभावने परिदृश्य से होकर फतेह सागर झील के शांत विस्तार से लेकर अरावली पर्वतमाला के सुरम्य दृश्यों तक ले जाएगा, प्रतिभागी हर कदम पर शहर की समृद्ध विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करेंगे, जिससे यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ से कहीं बढ़कर भारत की विश्व प्रसिद्ध स्थानों में से एक की यात्रा बनेगी। प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए, एनीबडी कैन रन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। पूरे मार्ग पर रणनीतिक रूप से हाइड्रेशन स्टेशन होंगे, जो आवश्यक जलपान प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट और डॉक्टरों द्वारा चिकित्सा स्टेशन और आराम करने के स्थान भी उपलब्ध होंगे।
पिछले दो वर्षों में वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन केवल एक खेल आयोजन से आगे बढ़कर, समुदाय.आधारित फिटनेस, नागरिक गौरव और उद्देश्य.पूर्ण भागीदारी के उत्सव के रूप में विकसित हुई है। मैराथन ने उदयपुर की पहचान को रनिंग वेलनेस और स्पोर्ट्स टूरिज्म के एक डेस्टिनेशन के तौर पर मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही नागरिकों और आने वाले लोगों को शहर के अनोखे कल्चर, प्रकृति और विरासत के मेल का अनुभव करने के लिए भी प्रोत्साहित किया है।

वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक तौर पर 1 जून 2026 से उदयपुर मैराथन और हिंदुस्तान जिंक के सोशल मीडिया पेज और वेबसाइट के जरिए शुरू होंगे और तब तक खुले रहेंगे जब तक सभी स्लॉट भर नहीं जाते। एक वर्चुअल रन का विकल्प भी होगा जिससे प्रतिभागी दुनिया में कहीं से भी इसमें शामिल हो सकेंगे। इस अनुभव को और भी खास बनाने के लिए, प्रतिभागियों को हिंदुस्तान जिंक की खदानों से प्रेरित एक खास जिंक फिनिशर मेडल दिया जाएगा, जो जिंक सिटी की भावना का प्रतीक होगा। पूरे भारत और विदेशों से धावकों के इसमें शामिल होने की उम्मीद है। जो अब देश के सबसे अधिक इंतजार किए जाने वाले कम्युनिटी स्पोर्ट्स इवेंट्स में से एक बन गया है।
वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन जैसी पहलों के जरिए हिंदुस्तान जिंक कम्युनिटी के विकास बुनियादी स्तर पर खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन और सक्रिय जीवनशैली के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। कंपनी ने लगातार खेल इकोसिस्टम बनाने में निवेश किया है। इसके लिए उसने जिंक फुटबॉल एकेडमी जमीनी स्तर पर फुटबॉल विकास कार्यक्रम और समुदाय आधारित खेल मंचों जैसी पहलें शुरू की हैं जो युवाओं के विकास, समावेश और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देती हैं।










