- वेदांता समूह की कंपनी हिन्दुस्तान जिंक द्वारा वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन हेतु महत्वपूर्ण कदम
- हिंदुस्तान जिंक अमेरिका स्थित कंपनी को प्राथमिकता से करेगा आपूर्ति
उदयपुर। वर्तमान में वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को बढ़ावा देने के अपने प्रयासों के तहत, भारत की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने अग्रणी जिंक बैटरी प्रौद्योगिकियों में विशेषज्ञता रखने वाली अमेरिका स्थित कंपनी एईएसआईआर टेक्नोलॉजीज, आइएनसी. के साथ एमआयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत हिंदुस्तान जिंक एईएसआईआर टेक्नोलॉजीज को जिं़क की प्राथमिकता से आपूर्ति करेगा जो कि आने वाली पीढ़ी की बैटरियों के लिए एक प्रमुख रॉ मैटेरियल है। जिंक आधारित बैटरियां अन्य आधुनिक ऊर्जा भंडारण समाधान के लिए आकर्षक विकल्प प्रदान करती हैं, जो न्यूनतम रखरखाव और 20 साल तक के लंबे जीवनकाल के साथ कम लागत की वजह से औद्योगिक क्षेत्र में पंसदिता विकल्प है।
यह एमओयू स्वच्छ ऊर्जा की ओर अग्रसर होने में जिंक के उभरते अनुप्रयोगों की खोज की दिशा में हिंदुस्तान जिंक के प्रयासों के अनुरूप है। जिंक बैटरियां अपने संक्षारण प्रतिरोध, कम लागत, पुनर्चक्रण, स्थिरता और पर्यावरण मित्रता के कारण ऊर्जा भंडारण में क्रांति ला रही हैं। यह अन्य धातुओं की तुलना में व्यापक तापमान सहनशीलता और लंबी अवधि 3-72 घंटे के लिए विश्वसनीय बैकअप पावर प्रदान करती हैं। साथ ही गैर-ज्वलनशील सामग्रियों, हवा और पानी के प्रति गैर-प्रतिक्रियाशील, और किसी प्रकार का हानिकारक धुआं नहीं छोड़ती हैं, जिससे अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
Support authors and subscribe to content
This is premium stuff. Subscribe to read the entire article.
