उदयपुर। महिलाओं की पहुंच से कुछ भी दूर नहीं हैएबस आगे बढ़ने का पक्का इरादा चाहिए। यह जज्बा हिंदुस्तान जिंक से जुड़ी सखी महिलाओं में दिखता है जो स्वयं की सशक्तिकरण की यात्रा से दूसरों को प्रेरित करती रहती हैं। अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिंक स्मेल्टर देबारी में स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हिंदुस्तान जिंक मंजरी फाउंडेशन एवं हनुमान वन विकास समिति द्वारा आयोजित सखी उत्सव में हर सखी को और भी अधिक महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उदयपुर चेतना भाटी ने कहा कि आज महिलाएं तेजी से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से पूर्ण हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों को बांटने में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिएए ताकि उनके बच्चे बेहतर शिक्षा और बेहतर भविष्य पा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सभी क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली के तौर पर उभर रही हैंए जो सही मायने में महिला सशक्तिकरण का सार दिखाता है। भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जुड़ी महिलाएं घर और काम की जगह दोनों को मजबूत बना रही हैं और चुनौतियों का डटकर सामना कर वे समाज और देश की तरक्की में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस मौके पर वेदांता की हेड सीएसआर अनुपम निधिए एसबीयू डायरेक्टर विवेक यादवएयूनिट एचआर हेड अनिल गादियाए हेड सीएसआर रुचिका नरेश चावलाए सीएसआर से अपर्णा व्यास मजदूर संघ के प्रकाश श्रीमालीए मंागी लाल अहीर एवं जिंक स्मेल्टर देबारी के एग्जीक्यूटिव लेडीज क्लब की सदस्य मौजूद थीं।
विवेक यादव ने कहा कि महिलाएं हमारे समुदायों की असली ताकत हैंए जो घर और काम की जगह पर जिम्मेदारियों को आसानी से संतुलित करती हैं। उन्होंने सखी समुदाय की हर महिला को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। सखीए समाधान और जिंक कौशल जैसी खास पहलों के माध्यम से हिंदुस्तान जिंक समुदायों के साथ मिलकर एक मजबूत और अधिक समावेशी भविष्य बनाने के लिए कार्य कर रहा है। सखी परियोजना के बारे में जानकारी देते हुएए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिला सशक्तिकरण कंपनी की अन्य परियोजनाआंे के साथ ही प्रमुखता में है। उन्होंने कहा कि वेदांता ग्रुप और हिंदुस्तान जिंक मेंए महिलाएं न केवल लीडरशिप रोल में हैंए बल्कि माइनिंग ऑपरेशन्स को भी एक्टिवली मैनेज कर रही हैंए और अपने पुरुष साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं।

सुबह सखी उत्सव में म्यूजिकल चेयरएरस्सा कस्सीए कबड्ड़ीए बैलेंिसंगए बलुन फोड प्रतियोगिताएं एवं बाल विवाह और महिला शिक्षा के बारे में उठोरी कार्यक्रम के तहत् दो नाटक का मंचन किया गया। भजन कीर्तन और राजस्थानी गानो पर नृत्यए महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। बढ़तें तापमान के बवजूद उत्साह में कोई कमी नहीं थी। कार्यक्रम का आयोजन सीण्एसण्आर के तहत् किया गयाए जिसमें 1800 से अधिक सखीए ग्रामीण महिलाओंए महिला कर्मचारियों और जिंक परिवार के सदस्यों ने परिवारए समाज और देशों को मजबूत करने का प्रयास किया।
खेल प्रतियोगिता की प्रतिभागियों और विजेता महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। सखी उत्सव में वर्ष भर की परियोजना की जानकारी दी।
समूह की महिलाओं द्वारा लोक नृत्य और लोकलुभावन सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के साथ ही सीएसआर के परियोजनओं सखीए समाधानए जिंक कौशल शिक्षा संबंलए माइक्रोइंटरप्राइजेज के उत्पादों एवं कार्यो की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी गई। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा 5 जिलों उदयपुरए राजसमंदए भीलवाड़ाए अजमेर चित्तौडगढ़ और उत्तराखंड के पंतनगर में सखी कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

देश की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बडी एकीकृत जिं़क उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा सखी और सूक्ष्म उद्यम कार्यक्रमों के माध्यम सेए हिन्दुस्तान जिं़क आर्थिक सशक्तिकरणए उद्यमिता और कौशल निर्माण सहित समावेशी विकास का एक पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित कर रहा है। सखी उत्पादन समिति के अंतर्गत सूक्ष्म उद्यमों ने 14 उत्पादन इकाइयाँ और 208 स्टोर स्थापित किए हैं।
खाद्य पदार्थ के दाइची और वस्त्र के उपाया ब्रांड के माध्यम से ग्रामीण बाजारों के साथ मजबूत संबंध स्थापित हुए हैं। लैंगिक समानताए सभ्य कार्य आर्थिक विकास और असमानताओं को कम करने पर संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूपए इस पहल ने 184 से अधिक गाँवों में 203 गाम संगठन 21607 स्वयं सहायता समूहों की 25488 से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाया है।










